One Mandap Two Brides marriage in Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक दिल्ली में अपने साथ काम करने वाली युवतियों के साथ शादी करने जा रहा था। इसके लिए एक ही मंडप तैयार किया गया था। आसपास के लोगों की सूचना पर समाज कल्याण विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर घर में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस युवक और दोनों युवतियों को लेकर थाने आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है। परिवार की अनुमति के बिना ही वे यहां आकर शादी रचा रही थी। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे दिल्ली में युवक के साथ एक ही कंपनी में काम करती है। जानकारी के अनुसार युवक इनमें से एक युवती के साथ 7 साल पहले मंदिर में शादी कर चुका है। वे दिल्ली में ही लिव इन में रहते हैं लेकिन दोनों को इस शादी से कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद युवती ने अपने साथ कंपनी में काम करने वाली सहेली से बात की, तो युवती की सहेली शादी के लिए मान गई।
पुलिस करा रही दोनों युवतियों की काउंसलिंग
इसके बाद दोनों युवतियां दिल्ली से युवक के साथ फिरोजाबाद पहुंची। यहां एक घर में बने मंडप में युवक के साथ शादी रचाने लगी, लेकिन आसपास के लोगों ने समय रहते इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और समाज कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक और युवतियों को थाने ले आए। मामले की जानकारी देते हुए महिला संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि थाना उत्तर के रहना में दो युवतियों की शादी एक युवक के साथ हो रही थी। सोशल मीडिया पर सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। दोनों युवतियों से दस्तावेज मांगे गए लेकिन उन्होंने नहीं दिए। दोनों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में AC ब्लास्ट, बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामने आया Video
ये भी पढ़ेंः मारपीट से परेशान पत्नी मायके गई, नशेड़ी ने गुस्से में 14 साल की बेटी को मारकर दफनाया
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
38 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
19 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
21 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines