गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में AC ब्लास्ट, बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामने आया Video

UP AC Blast News : एनसीआर में एक और एससी विस्फोट हो गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में तेजी से फैल रही आग पर दमकल विभाग के कर्मियों ने काबू पा लिया है।

AC-blast

गाजियाबाद की सोसाइटी में हुआ AC ब्लास्ट

AC Blast In Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक पॉश सोसाइटी में एसी ब्लास्ट हो गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। घर में सो रहे परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। बिल्डिंग में तेजी से आग फैल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके की पॉश सोसाइटी में गुरुवार सुबह अचानक से एसी ब्लास्ट हो गया, जिससे दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं उठता देख आसपास की सोसायटी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की आवाज सुनकर घर में सो रहा परिवार जागा और भागकर बाहर आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग बुझा दी। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

एसी यूनिट में विस्फोट से लगी आग

विज्ञापन

इस घटना को लेकर गाजियाबाद के CFO राहुल कुमार ने बताया कि हमें आज सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 2 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। आग एसी यूनिट में विस्फोट की वजह से लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ