UP Man Goes On Blind Date Kidnaped: ब्लाइंड डेट पर जाना 50 साल के शख्स को उस समय महंगा पड़ गया जब महिला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने शख्स के परिजनों से उसे छोड़ने के एवज में 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदनामी और फिर शख्स की जान का खतरा होने के चलते परिजन पहले तो घबरा गए।
लेकिन किसी तरह हिम्मत कर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया। एक पुलिसकर्मी पीड़ित का बेटा बनकर पैसे समेत उसे छुड़ाने पहुंचा। जब बदमाश फिरौती की रकम लेने आए तो वहां पहले से सेंध लगाकर बैठी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, फिर उसकी निशानदेही पर महिला को भी पकड़ा जा सका।
ये भी पढ़ें: IRS, NCB तो कभी IT अफसर बन लड़कियों को फंसाता, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता
पीड़ित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता है
दरअसल, ये मामला यूपी के ललितपुर का है। पीड़ित इलाके के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता है। उसे एक दिन किसी महिला का फोन आया, किसी बहाने से महिला ने उससे बात शुरू की। दोनों की लगातार बात होने लगी। एक दिन महिला ने उसे डेट के बहाने झांसी बुलाया। जब शख्स उससे मिलने गया तो महिला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे बंधक बना लिया।
पुलिस ने इस तरह आरोपियों को पकड़ा
बताया जा रहा है कि महिला ने बंधक बनाने के बाद शख्स की कुछ वीडियो बना ली फिर उसके परिजनों ने उसे छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पहले तो परिजन डर गए, फिर उन्होंने इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोन सर्विलांस और योजनागत तरीके से महिला और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: हिजाब के बाद दाढ़ी पर बवाल! कॉलेज नियम पर क्यों हुआ विवाद? सीएम ने दिया दखल
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines