गोरखपुर अजीत सिंह की रिपोर्ट: अंकिता, अंजलि, अंशिका और अनामिका ये आईटीएम (इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट) की चार ‘ए’ हैं, जिन्होंने कमाल कर दिया है। इन चारों सहेलियों ने एक ऐसी ‘जादू’ की छड़ी बनाई है, जो दिव्यांगों को रास्ता दिखाएगी। चारों भावी इंजीनियरों ने कम उम्र में ही बड़ा आविष्कार किया है। जिससे दिव्यांगों को काफी फायदा होगा।
किसी भी स्थान की जानकारी देगी छड़ी
शिवरात्रि के पहले तैयार की गई इस छड़ी का नाम छात्राओं ने ‘शिवा ब्लाइंड स्टिक’ रखा है। यह छड़ी दिव्यांगों को किसी भी स्थान पर पहुंचने और उसके बारे में जानकारी देगी। यहां तक कि मंदिर में किस भगवान की मूर्ति लगी है, इसके बारे में भी डिवाइस के माध्यम से पता चल जाएगा। तीन छात्राएं बीटेक और एक एमबीए प्रथम वर्ष में है। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने दिव्यांगों की मदद के बारे में सोचा।
ऐसे काम करती है यह छड़ी
छड़ी को 10 दिन के अंदर तैयार किया गया है। बाजार में इसकी कीमत 600 से 700 रुपए तक पड़ेगी। चारों छात्राओं ने इस डिवाइस को असिस्टेंट प्रोफेसर विनीत राय के निर्देशन में तैयार किया है। यह छड़ी रेडियो सिग्नल पर काम करती है। छड़ी में रिसीवर होता है, जो वॉइस सर्किट से जुडा होता हैं। इस सर्किट का एक ट्रांसमीटर होता हैं, जिसे धार्मिक स्थलों, मेडिकल शॉप, हॉस्पिटल की जानकारी ट्रांसमीटर चिप में इंस्टॉल कर सकतें हैं। दिव्यांग छड़ी में लगे बटन को दबाता है तो उस एरिया में ट्रांसमीटर को एक रेडियो सिग्नल मिलता हैं। जिससे छड़ी में लगे ईयर फोन में आवाज के माध्यम से ये पता चल जाता हैं कि उनके नजदीक क्या है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines