ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2 की मार्केट में भीषण आग, एटीएम और दुकान जलकर खाक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसायटी स्थित मुख्य मार्केट में आज दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Fire Greater Noida West
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसायटी स्थित मुख्य मार्केट में आज दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि 4 दुकान और एक एटीएम पूरी तरह से जल गए।

अस्थायी टीन शेड में बनी थी दुकान
आज दोपहर के समय सुपरटेक इकोविलेज-2 की मार्केट के बाहर लगे अस्थायी टीन शेड में बनी दुकानों में अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले एक किराना दुकान में लगी और उसके बाद वहां स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम तक फैल गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली।

Advertisment

फायर टेंडर से की गई पंपिंग
फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर से पंपिंग कर और सोसायटी में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एटीएम मशीन और किराना दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है हालांकि फायर विभाग द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

आग लगने की बढ़ रही घटनाएं
इन दिनों गर्मी के मौसम में आग लगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। तीन दिन पहले नोएडा की बिल्डिंग में भी आग लग गई थी। जहां 50 लोगों के फंसने की सूचना थी। मौके पर पहुंच कर फायर की टीम ने सभी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ