Noida Sector-125 Fire: 24 अक्तूबर 2026 की दोपहर को सेक्टर 126 पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले सेक्टर 125 के ‘कृष्णा फूड पॉइंट’ नामक होटल में आग लग गई. आग आसपास की दूसरे खाने-पीने की दुकानों तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा, ‘सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर में चाय और स्नैक्स बेचने वाली 5 दुकानों में आग लगने की खबर मिली थी. दमकल की 4 गाड़ियां और सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया. राहत की बात ये रही की इसमें किसी की जान नहीं गई.’ गौरतलब है कि दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) की देखरेख में मौके पर आग बुझाने के काम को अंजाम दिया गया.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, 30 लोगों को बचाया गया; कोई हताहत नहीं
सिलेंडर फटने की आई थी आवाज
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आग आसपास की खाने-पीने की दुकानों तक फैल गई और वहां से घना धुआं उठने लगा. सिलेंडर फटने की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में और ज्यादा घबराहट फैल गई. आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अब तक सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया था. घटना स्थल पर होटल और दुकानों के कर्मचारी जमा हो गए, जिससे वहां भीड़ लग गई. स्थानीय पुलिस स्थिति को संभालने और लोगों को प्रभावित इलाके से दूर रखने के लिए मौके पर मौजूद रही. नुकसान के दायरे और आग लगने के सटीक कारण के बारे में और जानकारी का इंतजार है.
घटना का वीडियो वायरल
घटनास्थल से कुछ वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनसे पता चलता है कि आग कितनी भयानक थी. फुटेज में कई दुकानें आग की लपटों में घिरी दिख रही हैं, और आसमान में धुएं के गुबार उठ रहे हैं, जिससे आसमान का रंग मटमैला हो गया है. इलाके में पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है.
संबंधित खबरें
अखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
3 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
7 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
23 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines