दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, 30 लोगों को बचाया गया; कोई हताहत नहीं

Model Town Fire: अधिकारी ने बताया, ‘हमने कुल 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा है.’ उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और शाम चार बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया.

Model Town fire

घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है. (Photo: ANI)

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ‘हल्दीराम’ की एक दुकान में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हल्दीराम की दुकान में आग लगने की सूचना दोपहर 2.23 बजे मिली. गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, रिपोर्ट के अनुसार 25 से 30 लोगों को सुरक्षित दुकान से बाहर निकाल लिया गया था.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद शुरू में चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन अपराह्न साढ़े तीन बजे मौके पर मौजूद टीम ने और वाहनों की मांग की, जिसके बाद 19 और गाड़ियों को भेजा गया. अधिकारी ने बताया, ‘हमने कुल 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा है.’ उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और शाम चार बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को ठंडा करने का काम जारी है. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ