UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी माहौल गरम है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता कड़ी धूप में लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। अखिलेश यादव के रोड शो में सपाइयों ने जमकर बवाल काटा। इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सपाइयों पर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, मैनपुरी में शनिवार को अखिलेश यादव का रोड शो था, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान 90-100 सपाई लाल टोपी लगाए और हाथों में सपा का झंडा लिए करहल चौराहा पहुंचे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से किसे मिला टिकट, कांग्रेस की लिस्ट आई सामने
सपाइयों ने सड़कों पर जमकर मचाया उत्पाद
सपाइयों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़कर गाली-गलौज की, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया, जिससे आचार संहिता का उल्लघंन हुआ। इस पर पुलिस ने धारा 147, 188, 295ए, 504, 171एच के तहत 100 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में राहुल गांधी के मुरीद हुए इमरान खान के मंत्री, Video में देखें क्या कहा
मैनपुरी से डिंपल यादव लड़ रहीं चुनाव
इस मामले में मैनपुरी की पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। दोनों एफआईआर में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है, जहां से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines