मैनपुरी से मनोज शाक्य की रिपोर्ट।
Mainpuri UP Road Accident: मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में कुल 40 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार ट्राली में सवार पुरुष औार महिलाएं नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया। हादसा थाना भोगांव इलाके के जीटी रोड पर हुआ। जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर के द्वारा जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
गंभीर घायलों को किया सैफई रवाना
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय संजय पत्नी राजेश, 45 वर्षीय कांति पत्नी दफेदार, 48 वर्षाीय फूलन देवी पत्नी अवधेश, 56 वर्षीय द्रौपदी पत्नी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः Road Accident: लॉरी और बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की मौत; 15 घायल
ये भी पढ़ेंः Sikar Road Accident: सीकर में स्कूल बस से भिड़ीं कार, 5 की मौत, 2 घायल
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines