UP के मैनपुरी में बड़ा हादसा; ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 18 घायल

Mainpuri UP Road Accident: यूपी के मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए।

Mainpuri UP Road Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली.

मैनपुरी से मनोज शाक्य की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Mainpuri UP Road Accident: मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में कुल 40 लोग सवार थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्राली में सवार पुरुष औार महिलाएं नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया। हादसा थाना भोगांव इलाके के जीटी रोड पर हुआ।  जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर के द्वारा जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

विज्ञापन

गंभीर घायलों को किया सैफई रवाना 

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 4 महिलाओं की मौत, 2 दर्जन लोग घायल

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय संजय पत्नी राजेश, 45 वर्षीय कांति पत्नी दफेदार, 48 वर्षाीय फूलन देवी पत्नी अवधेश, 56 वर्षीय द्रौपदी पत्नी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ