Mainpuri Lok Sabha Election 1957: आपने यह तो जरूर सुना होगा कि चुनाव में उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई, लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि उम्मीदवार को एक भी वोट न मिले। उसका खुद का वोट भी इनवैलिड करार दे दिया जाए, लेकिन ऐसा मामला उत्तर प्रदेश में दूसरे लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। यह पूरा मामला क्या है, आइए इस पर विस्तार से नजर डालते हैं…
किस उम्मीदवार को नहीं मिला खुद का भी वोट?
दरअसल, बात 1957 के लोकसभा चुनाव की है। यूपी की मैनपुरी सीट से शंकर लाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन जब परिणाम आए तो वे चौंकाने वाले थे। शंकर लाल को एक भी वोट नही मिले। यहां तकि उनका वोट भी काउंटिंग के दौरान अमान्य करार दे दिया गया।
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार की हुई जीत
चुनाव आयोग के मुताबिक, मैनपुरी से कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इसमें प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बंसी दास धनगर, कांग्रेस के बादशाह, अखिल भारतीय जनसंघ के जगदीश सिंह और दो निर्दलीय उम्मीदवार मनी राम और पुत्तू सिंह शामिल हैं। इस चुनाव में जीत बंसी दास धनगर की हुई। उन्हें 59,902 यानी 30.45 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के बादशाह को 56073 यानी 28.50 प्रतिशत वोट मिले।
1 लाख 96 हजार मतदाताओं ने डाले वोट
अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो जनसंघ के जगदीश सिंह को 46,627 यानी 23.70 प्रतिशत, निर्दलीय उम्मीदवारों मनी राम को 17,972 यानी 9.13 प्रतिशत और पुत्तू सिंह को 16,177 यानी 8.22 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव आयोग के मुताबिक, मैनपुरी में 1957 में कुल 3,93,180 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से कुल 1,96,750 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
यह भी पढ़ें: जब 1 वोट से मिली हार के चलते टूटा CM बनने का ख्वाब
2019 का चुनाव परिणाम
मैनपुरी में 2019 में मुलायम सिंह यादव जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, उनके निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। इस बार भी डिंपल यहां से चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: यहां वोट मांगना या मतदान करना..मतलब ‘मौत के कुएं’ में कार चलाना!
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines