Mahua Moitra Statement: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने टीएमसी सांसद को दी नसीहत, कहा- जुबान पर काबू रखें

Mahua Moitra Statement

Mahua Moitra Statement: संसद में अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में रहने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। 7 फरवरी को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने अससंदीय भाषा (Mahua Moitra Statement) का इस्तेमाल किया। इस पर भाजपा की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) ने उन्हें नसीहत दी है।

अति उत्साहित या भावुक नहीं होने चाहिएः हेमा मालिनी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित संसद की लोकसभा में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें नसीहत दी। कहा कि उन्हें (महुआ मोइत्रा) अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। उन्हें अति उत्साहित और भावुक नहीं होना चाहिए। संसद का प्रत्येक सदस्य एक सम्मानित व्यक्ति है।

https://twitter.com/ANI/status/1623197911692746758

मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहींः मोइत्रा

वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी एजेंसी से कहा कि मुझे आश्चर्य है कि भाजपा हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है। दिल्ली के एक प्रतिनिधि ने मुझसे बदसलूकी की। मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे लोग मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगा।

https://twitter.com/ANI/status/1623197345235210240

अडाणीगेट घोटाला आखिर क्या हैः टीएमसी सांसद

महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं? क्या मुझे इलके लिए पुरुष होने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी भारत के लोगों को यह दिखाने में सक्षम हुए कि यह अडाणीगेट आखिर क्या था? मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए। भारत के लोग अडाणीगेट घोटाले की हद देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ