Mahoba Dowry Harassment Case: यूपी के महोबा में दहेज की मांग को लेकर शादीशुदा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उसके इंजीनियर पति ने 10 लाख रुपये और दहेज में लाने का दबाव बनाया. डिमांड पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जेवर छीनकर उसे मायके भेज दिया गया. महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
10 लाख रुपये की मांग का आरोप
महोबा जिले के झलकारीबाई तिराहा इलाके की रहने वाली स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2026 को लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के रामटोला खरिकातेली बाग निवासी निहाल गुप्ता से हुई थी. शादी में उसके परिवार ने करीब 8 लाख रुपये नकद, लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण और घरेलू सामान दिया था.
यह भी पढ़ें- दूल्हे की पढ़ाई और नौकरी पर तय होता है दहेज! 21वीं सदी में भी क्यों बढ़ती जा रही ये ‘कुप्रथा’
स्वाति के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद पति ने उससे कहा कि अगर उसके पिता 10 लाख रुपये और नहीं देते हैं तो वो मैरिड रिलेशन नहीं रखेगा. महिला ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति के अलावा ससुर प्रमोद, सास अंजू, देवर रिशू और ननद दिव्या ने भी उसके साथ मारपीट की.
हैदराबाद में इंजीनियर है पति
पीड़िता का दावा है कि उसका पति हैदराबाद के माधापुर आईटी पार्क की एक कंपनी में इंजीनियर है और उसकी मंथली इनकम तकरीबन 1.80 लाख रुपये है. आरोप है कि इसके बावजूद पति उस पर मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाता रहा. महिला के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई.
जेवर रखकर मायके भेजने का आरोप
स्वाति ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को ससुराल वालों ने उसके जेवर अपने पास रख लिए और उसे महोबा के मायके भेज दिया. परिवार की तरफ से समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग पर कायम रहा. 20 मार्च को मायके में पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका.
महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने मांग पूरी होने तक उसे वापस नहीं रखने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. महिला थाना प्रभारी निकिता शुक्ला के मुताबिक शिकायत के आधार पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. पति निहाल गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी.
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines