यूपी के महराजगंज जिले से जहां वक्फ कानून लागू होने के बाद भारत-नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में अवैध मदरसों और मजारों पर लगातार बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। वहीं, सरकार के सख्त निर्देश पर प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित अवैध मदरसों और मजारों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण करने में जुटा हुआ है। ऐसे में बीती शाम को बार्डर से सटे निचलौल रेंज के जंगल में चिन्हित अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई?
यह कार्रवाई निचलौल उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। करीब एक डिसमिल एरिया में बनी मजार बांस और तिरपाल से कवर थी, जिसकी देखरेख स्थानीय निवासी मोहर्रम अली कर रहे थे।
प्रशासन ने पहले ही दी थी चेतावनी
सूचना मिलने पर प्रशासन ने पहले मजार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। सोमवार की शाम टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले अवैध निर्माण का सीमांकन किया और फिर जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त करवा दिया गया। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अनारक्षित वन भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण करना गैरकानूनी है। ऐसे अवैध कब्जे को किसी भी हालत में भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनेगा ईवे हब, जानें क्या मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
24 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
22 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines