भारत नेपाल बार्डर पर अवैध मजार पर चला बुलडोजर, महाराजगंज में हुआ एक्शन

योगी सरकार के निर्देश पर अवैध मदरसों और निर्माणों पर स्थानीय प्रशासन सील करने के साथ ध्वस्त कर रहा है। नेपाल सीमा से सटे जिले में लगातार बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। पढ़ें महराजगंज से ब्रजेश पाण्डेय की रिपोर्ट।

Maharajganj news

Maharajganj news

विज्ञापन

यूपी के महराजगंज जिले से जहां वक्फ कानून लागू होने के बाद भारत-नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में अवैध मदरसों और मजारों पर लगातार बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। वहीं, सरकार के सख्त निर्देश पर प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित अवैध मदरसों और मजारों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण करने में जुटा हुआ है। ऐसे में बीती शाम को बार्डर से सटे निचलौल रेंज के जंगल में चिन्हित अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई?

यह कार्रवाई निचलौल उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। करीब एक डिसमिल एरिया में बनी मजार बांस और तिरपाल से कवर थी, जिसकी देखरेख स्थानीय निवासी मोहर्रम अली कर रहे थे।

विज्ञापन

प्रशासन ने पहले ही दी थी चेतावनी

सूचना मिलने पर प्रशासन ने पहले मजार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। सोमवार की शाम टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले अवैध निर्माण का सीमांकन किया और फिर जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त करवा दिया गया। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अनारक्षित वन भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण करना गैरकानूनी है। ऐसे अवैध कब्जे को किसी भी हालत में भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ