Mahant Raju Das: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में महंत राजू दास के खिलाफ झांसी कोर्ट ने परिवाद (Complaint) दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना यादव के न्यायालय ने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया। मंगलवार को झांसी में कोर्ट के आदेश पर राजू दास के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। परिवाद समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के उपाध्यक्ष स्वदेश यादव ने दर्ज कराया है।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो गए कोर्ट
बता दें कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट स्वदेश यादव ने बताया कि 21 जनवरी को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर महंत राजू दास ने मुलायम सिंह यादव को लेकर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे सपा कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने 21 जनवरी को झांसी के थाना रक्सा में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
7 मार्च को होगी सुनवाई
झांसी जिले के थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अठोंदना निवासी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव ने न्यायालय में पेश किए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जनवरी 2025 को सोशल मीडिया पर राजू दास हनुमानगढ़ी अयोध्या के नाम से अकाउंट के माध्यम से पदम विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव पर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस संबंध में थाना रक्सा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर कार्रवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले को परिवाद के रूप में पंजीकृत करने का आदेश दिया। कोर्ट में याचिकाकर्ता स्वदेश यादव को 7 मार्च को न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines