---विज्ञापन---

वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोका, DM और CM से लगाई गुहार

महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया की पदयात्रा को बुलंदशहर में पुलिस ने रोक दिया है। वह सनातन धर्म प्रचार के उद्देश्य से संभल के लिए के लिए निकली थीं। यात्रा रोके जाने के बाद वह भावुक हुईं और सीएम योगी से अपील की है।

---विज्ञापन---

महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया आपको याद होंगी। भगवा वस्त्र में एकदम साध्वी जैसी दिखने वाली हर्षा का जब वीडियो वायरल हुआ था, तो विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने महाकुंभ छोड़ दिया था। अब एक बार फिर वे चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी यात्रा को पुलिस ने रोक दिया है, जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

हर्षा रिछारिया संभल जा रही थीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हर्षा को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रोका गया। वह सनातनी विचारधारा से प्रेरित युवाओं के साथ एक पदयात्रा लेकर संभल जा रही थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, हर्षा ने यह पदयात्रा 14 अप्रैल को वृंदावन से शुरू की थी। यह यात्रा अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर के रामघाट क्षेत्र के जरगवा गांव तक पहुंची थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने संभल की ओर रुख किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अचानक यात्रा रोके जाने से हर्षा भावुक हो गईं और उन्होंने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की।

---विज्ञापन---

सनातन के प्रचार के लिए है यात्रा

हर्षा ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार, युवाओं को जागरूक करने और नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से की जा रही थी। उनका मानना है कि आज के युवाओं को सनातन धर्म में रुचि लेनी चाहिए और हमारी संस्कृति व परंपराओं को समझना चाहिए। इसी सोच के साथ वे इस पैदल यात्रा पर निकली थीं।

यह यात्रा 14 अप्रैल को शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब प्रशासन द्वारा यात्रा रोक दिए जाने के कारण यह अधूरी रह गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक यात्रा रोकने के पीछे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था और शांति भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने हर्षा को संभल जाने से रोका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बरसाना के राधारानी मंदिर में महिला भक्तों और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत, वीडियो वायरल

हर्षा रिछारिया का कहना है कि वे पूरी शांति और आस्था के साथ यह पदयात्रा कर रही थीं और उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोका जाना अनुचित है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और हर्षा को अपनी यात्रा पूरी करने की अनुमति मिलती है या नहीं।

First published on: Apr 18, 2025 07:06 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola