Mahakumbh Devotees Firozabad Road Accident: प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का फिरोजाबाद में भीषण एक्सीडेंट हो गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुंभ से स्नान कर लौट रहे लोगों के लिए दर्दनाक पल था जब कार सामने खड़े वाहन से जा टकराई। इस भयंकर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 ती हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
कब और कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, ये भंयकर हादसा बुधवार की सुबह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में करीब 4:30 बजे हुआ। श्रद्धालुओं से भरी कार महाकुंभ से स्नान कर प्रयागराज से दिल्ली लौट रही थी। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को झपकी आ गई थी जिस वजह से ये एक्सीडेंट हुआ। कार और खड़े वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी की कार के चिथड़े उड़ गए।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा कत्ल हुआ मां…इंसाफ दिलाओ’, मृत विवाहिता ने ऐसे पकड़वाया ‘कातिल पति’
तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
कार और खड़े वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता ने बताया एक्सीडेंट का सच
इस हादसे में घायल महिला रूपा देवी ने बताया कि वो प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे कि तभी कार चालक को नींद की झपकी लग गई। जिस वजह से गाड़ी सामने खड़े वाहन से जा भिड़ी। उन्होंने कहा कि हमें कुछ समझ नहीं आया कि ये हुआ क्या है।
मृतकों और घायलों की पहचान
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें 35 साल के कुणाल, 45 साल के रंजीत और 20 साल की प्रेमलता कुमारी थे। वहीं घायलों में 23 साल के माधव, 40 साल की रूपा देवी और 40 साल की रीता देवी हैं। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश भी कर रही है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, रायपुर के 22 यात्री मौत को छूकर लौटे
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
46 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
54 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
16 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines