हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कुंभ जाने वालो हो जाओ सावधान! लग सकता है भयंकर चूना, UP Police ने किया आगाह

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। यूपी पुलिस ने इसमें आने वाले लोगों को आगाह किया है।

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जमकर तैयारियां हो रही हैं। अनुमान है कि 40 करोड़ लोग इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, सिर्फ इस दिन चार करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है। जब इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे तो बुरी नजर वाले लोग भी एक्टिव हो ही जाएंगे। अगर आप महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिये और लोगों के साथ शेयर भी कीजिये क्योंकि धोखाधड़ी करने वाले खूब एक्टिव हो गए हैं। यूपी पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को चेतावनी दी है।

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट फिल्म शेयर की है। इस फिल्म के जरिए पुलिस ने लोगों को ठगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। वीडियो के अनुसार, स्कैम करने वाले फर्जी वेबसाइट बनाकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि ऑनलाइन वेबसाइट में कई लुभावने दावे देखने को मिलते हैं, जिससे लोग आकर्षित होते हैं। अगर आप फर्जी वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर लेते हैं तो आपको ना होटल मिलेगा और ना ही दिए गए नंबर पर आपकी बात हो पाएगी।

QR कोड देखते ही हो जाएं सतर्क

इसके अलावा जगह-जगह QR कोड लगे मिल सकते हैं। ऐसे QR कोड को बिलकुल स्कैन ना करें। वीडियो में दिखाया गया कि एक शख्स ने जैसे ही QR को स्कैन किया, उसके अकाउंट से हजारों रुपये उड़ गए। वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि महाकुंभ के दौरान किस-किस तरह से ठगी की जा सकती है।

विज्ञापन

देखें वीडियो 


महाकुंभ में आने वाले यात्रियों से कहा गया है कि अगर वह ऑनलाइन माध्यम से रहने की व्यवस्था कर रहे हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उन होटलों की लिस्ट शेयर की है, जहां लोग ठहर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  2700 हाईटेक कैमरे, AI तकनीक की मदद; 45 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए और क्या-क्या बंदोबस्त?

विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ-2025 को टारगेट करने की साजिश बनाई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) ने UP के होम डिपार्टमेंट को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है। जिसमें बताया गया कि कुछ आतंकवादी संगठन महाकुंभ को निशाना बना सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी, प्रॉक्सी नाम से महाकुंभ को टारगेट कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola