Prayagraj Railway Station: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसके लिए भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को लाने और वापस उनके घर पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। इस दौरान रेलवे ने हजारों नई ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया। माघ पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके लिए रेलवे ने प्रयागराज के सभी 8 रेलवे स्टेशन के लिए इमरजेंसी प्लान लागू करते हुए एकल मार्ग अनिवार्य किया है। जानिए प्रयागराज के किस स्टेशन कहां के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं?
प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर एकल मार्ग अनिवार्य
माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। जिसको देखते हुए 11 फरवरी से ही प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर आपात प्लान लागू हुआ है। शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एकल मार्ग अनिवार्य किया गया है। आपको बता दें कि प्रयागराज में प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन हैं, जहां से श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में भीषण नाव हादसे में बचीं 7 जिंदगियां, भोले बाबा के आशीर्वाद से टला संकट
इस नए प्लान के मुताबिक, एक रास्ते से यात्रियों को एंट्री दी जा रही है, तो दूसरे रास्ते को एग्जिट बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। स्टेशन पहुंचने से पहले सभी लोगों को आश्रय स्थल पर ले जाया जाएगा, उसके बाद उनको प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत मिलेगी। किन यात्रियों को किस स्टेशन पर जाना है इसकी जानकारी उन्हें लगातार दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर रेलवे ने पहले से ही 300 से 400 के करीब ट्रेनों के संचालन की तैयारी की हुई है।
कहां से कहां तक की ट्रेन?
प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन से रायबरेली, लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी। रामबाग व झूंसी स्टेशन से वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, छपरा की ओर जाने वाली ट्रेन ले सकते हैं। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से कानपुर, आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें मिल जाएंगी। नैनी, छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से विंध्याचल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और पटना की ओर जाने वाली ट्रेन मिल जाएंगी। वहीं, प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और नैनी से मानिकपुर, चित्रकूट, महोबा, झांसी, सतना और जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
शहर के अंदर जाने के लिए रोडवेज बसें मिल जाएंगी। जहां से बस ले सकते हैं उसमें झूंसी बस स्टेशन, सरस्वती गेट बस स्टेशन, नेहरू पार्क बस स्टेशन और लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन का नाम शामिल हैं। वहीं, शहर के अंदर आने के लिए शटल बसों का भी संचालन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही बस का भयानक एक्सीडेंट, कैमूर में ट्रक-ऑटो भिड़ंत मे 3 की मौत की खबर
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
44 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
3 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
4 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
7 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
9 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
10 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
11 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines