प्रयागराज से घर लौटने के लिए कहां से मिलेगी ट्रेन? जानें रेलवे का स्पेशल इमरजेंसी प्लान

Prayagraj Railway Station: महाकुंभ की शुरुआत से ही भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने खास तैयारियां की हैं, जिसके लिए स्पेशन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। माघ पूर्णिमा को देखते हुए रेलवे ने नया प्लान बनाया है।

Mahakumbh Special Train

Prayagraj Railway Station: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसके लिए भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को लाने और वापस उनके घर पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। इस दौरान रेलवे ने हजारों नई ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया। माघ पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके लिए रेलवे ने प्रयागराज के सभी 8 रेलवे स्टेशन के लिए इमरजेंसी प्लान लागू करते हुए एकल मार्ग अनिवार्य किया है। जानिए प्रयागराज के किस स्टेशन कहां के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं?

प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर एकल मार्ग अनिवार्य

माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। जिसको देखते हुए 11 फरवरी से ही प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर आपात प्लान लागू हुआ है। शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एकल मार्ग अनिवार्य किया गया है। आपको बता दें कि प्रयागराज में प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन हैं, जहां से श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इस नए प्लान के मुताबिक, एक रास्ते से यात्रियों को एंट्री दी जा रही है, तो दूसरे रास्ते को एग्जिट बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। स्टेशन पहुंचने से पहले सभी लोगों को आश्रय स्थल पर ले जाया जाएगा, उसके बाद उनको प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत मिलेगी। किन यात्रियों को किस स्टेशन पर जाना है इसकी जानकारी उन्हें लगातार दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर रेलवे ने पहले से ही 300 से 400 के करीब ट्रेनों के संचालन की तैयारी की हुई है।

कहां से कहां तक की ट्रेन?

प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन से रायबरेली, लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी। रामबाग व झूंसी स्टेशन से वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, छपरा की ओर जाने वाली ट्रेन ले सकते हैं। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से कानपुर, आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें मिल जाएंगी। नैनी, छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से विंध्याचल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और पटना की ओर जाने वाली ट्रेन मिल जाएंगी। वहीं, प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और नैनी से मानिकपुर, चित्रकूट, महोबा, झांसी, सतना और जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

शहर के अंदर जाने के लिए रोडवेज बसें मिल जाएंगी। जहां से बस ले सकते हैं उसमें झूंसी बस स्टेशन, सरस्वती गेट बस स्टेशन, नेहरू पार्क बस स्टेशन और लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन का नाम शामिल हैं। वहीं, शहर के अंदर आने के लिए शटल बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ