OLA at Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो चुका है। इसमें शामिल होने के लिए भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई खास इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में अब ओला ने एक बड़ा कदम उठाया है। श्रद्धालुओं को मेले में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा, क्योंकि ओला ने महाकुंभ 2025 के साथ साझेदारी कर ली है। यानी अब ओला के स्कूटर से महाकुंभ में घूमा जा सकेगा।
ओला के 1 हजार स्कूटर
श्रद्धालुओं के लिए ओला अपनी सर्विस महाकुंभ में शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए महाकुंभ के साथ ओला ने पार्टनरशिप कर ली है। इसके बाद बहुत ही कम खर्च में श्रद्धालुओं को अब ग्रीन मोबिलिटी आसानी से ऑफर की जाएगी। कुंभ क्षेत्र में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पैदल चलकर जाना पड़ता है। ओला के इस फैसले के बाद लोगों को पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में रेलवे की टेंट सिटी! कैसे बुक करें कमरा, क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने मेला मैदान के अंदर करीब 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़े किए हैं। इन स्कूटर्स से विशाल मण्डली में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं सस्ती और टिकाऊ राइड ले सकते हैं।
ब्लिंकिट भी शुरू कर चुका है सर्विस
मेले में लोगों के सामने कई समस्याएं आ रही थी, जिसको देखते हुए ब्लिंकिट ने अपना स्टोर खोला। जिसमें पूजा सामग्री, दूध, दही, फल, सब्जियां, और दान के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस स्टोर से चार्जर, पावर बैंक, तौलिया, कंबल, बेडशीट, और त्रिवेणी संगम जल की बोतलें भी खरीदी जा सकती हैं। ब्लिंकिट के इस स्टोर को 100 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया गया है। जिससे टेंट सिटी, डोम सिटी, ITDC लग्जरी कैंप में सामान पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: आसमान से देखें महाकुंभ का नजारा, 1296 रुपये में झटपट बुक करें हेलीकॉप्टर
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
12 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines