Maha Kumbh का प्लान 5 फरवरी से पहले न बनाएं, जानें कब-कब कौन आएंगे वीआईवी?

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होने का प्लान बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। क्योंकि 29 जनवरी को होने वाले शाही स्नान के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंचने लगी है, जिसकी वजह से कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

mahakumbh 2025
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए देशभर से करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर शाही स्नान किया जाएगा। जिसके लिए लोग पहले से ही प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। सोमवार को भारी भीड़ को देखते हुए कई पुल बंद कर दिए गए, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। अगर आप भी कुंभ जाने की सोच रहे हैं तो 5 फरवरी से पहले प्लान न बनाएं। इस दौरान उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है।

मौनी अमावस्या पर बढ़ी भीड़

शाही स्नान के लिए लोग प्रयागराज पहुंचना शुरू हो गए हैं, लेकिन जो लोग वहां पहंचे हैं उनको बहुत सी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। श्रद्धालुओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। कुंभ में पहुंचने के लिए हजारों की संख्या में लोग सिर पर सामान लेकर कई किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं।

विज्ञापन

कब तक न जाएं महाकुंभ?

महाकुंभ में आने वाले दिनों में वीआईपी विजिट है। जिसकी वजह से कई पांटून पुल और रास्ते बंद कर दिए गए। जो रास्ते खुले हैं उन पर भीड़ बहुत ज्यादा है। 29 को मौनी अमावस्या, 1 या 2 फरवरी को उपराष्ट्रपति का दौरा, 3 को बसंत पंचमी और 5 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रहेगा। इन दिनों में श्रद्धालुओं को महाकुंभ आने से बचने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि वह बंद रास्तों और भीड़ की वजह से स्नान नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को दी जा रही सलाह

कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ अनुमान से कहीं ज्यादा हो गई है। जिसकी वजह से मेला क्षेत्र में किसी भी वाहन के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी पास 3 फरवरी तक के लिए अप्रभावी कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को संगम पहुंचने के लिए कम से कम 3 से 4 किलोमीटर चलना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को शॉर्टकट रास्ते से जाने से बचने की सलाह दी गई है। जो लोग प्रयागराज पहुंच गए हैं, लेकिन संगम तक नहीं पहुंच सके हैं, उनको जिस घाट पर हैं वहीं पर स्नान करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ