Maha Kumbh 2025: शाही स्नान से पहले महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, बंद किए गए 10 पुल

Maha Kumbh 2025: सोमवार को महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते 10 से ज्यादा पांटून पुलों को बंद करने की स्थिति बन गई। लोगों की यह भीड़ 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की वजह से बढ़ी है।

Maha Kumbh 2025 overcrowding

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करोड़ों लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के दो दिन पहले सोमवार को महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसको देखते हुए 10 से ज्यादा पांटून पुल को बंद करने का फैसला किया गया। पुल बंद होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने सेक्टर-20 में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच बहस भी शुरू हुई, उग्र भीड़ ने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।

श्रद्धालुओं ने तोड़े बैरिकेड

महाकुंभ मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जमा हो गई कि प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को दूसरी दिशा में भेजना शुरू कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उग्र भीड़ द्वारा SDM की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने को लेकर पहले से इंतजाम किए गए थे। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने पहले से ही जोनल प्लान बना लिया था।

10 से ज्यादा पांटून पुलों को बंद किया गया

पुलिस का प्लान था कि 29 जनवरी को स्नान के लिए श्रद्धालुओं को एक दिशा से ले जाया जाएगा। वहीं, स्नान के बाद श्रद्धालुओं को उसी दिशा में से वापस लौटा दिया जाएगा। लेकिन सोमवार को दिन में ही भीड़ बढ़ने लगी, जिसको देखते हुए आनन-फानन में अधिकतर पांटून पुल से लोगों का आना जाना रोक दिया गया।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीते दिन महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव भी नजर आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ