हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Mahakumbh के करोड़ों श्रद्धालुओं को तोहफा, एक क्लिक पर मिलेगी हर सुविधा

Mahakumbh 2025 AI Chatbot: महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार चैटबॉट लॉन्च करेगी। इसके जरिए क्लिक पर श्रद्धालुओं को महाकुंभ की सभी जानकारियां मिल जाएंगी। जल्दी ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा, इससे पहले जानते हैं चैटबॉट के फीचर्स…

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 AI Chatbot Kumbh Sahayak: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ मेला 2025 लगने वाला है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व से होगी और यह 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन खत्म होगा। हर 12 साल बाद महाकुंभ लगता है। इसके अलावा 3 साल में कुंभ मेला लगता है। 6 साल में अर्धकुंभ मेला लगता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वहीं इस बार योगी सरकार महाकुंभ के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक खास ऐप लॉन्च करेगी। जी हां, योगी सरकार का AI चैटबॉट ‘कुंभ सहायक’ लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इस चैटबॉट से श्रद्धालुओं को क्लिक करने पर ही महाकुंभ की सभी जानकारियां मिल जाएंगी। आइए इस चैटबॉट के बारे में और इसके फीचर्स क्या हैं, वे कैसे काम करेंगे?

यह भी पढ़ें:करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी! EPFO को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना होगा फायदा?

विज्ञापन

चैटबॉट कुंभ सहायक के फायदे

अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पहली बार महाकुंभ में AI औ चैटबॉट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी। चैटबॉट हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 10 से ज़्यादा भाषाओं में काम करेगा। इंटरैक्ट करते हुए Google नेविगेशन और GIF के साथ श्रद्धालुओं को जानकारियां प्रदान करेगा। इस चैटबॉट को महाकुंभ 2025 ऐप या व्हाट्सऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इस चैटबॉट से लिखकर टाइप करके या बोलकर बातचीत की जा सकेगी।

टेक्स्ट और वॉयस दोनों तरीकों से यह चैटबॉट महाकुंभ के इतिहास, परंपराओं, साधुओं, अखाड़ों, प्रमुख स्नान घाटों, स्नान की तारीखों, घाट तक जाने के रूट, पार्किंग, ठहरने की जगहों के बारे में जानकारी देगा। कुंभ सहायक चैटबॉट में गूगल नेविगेशन भी की जा सकेगी। इसमें प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों की जानकारी भी मिल जाएगी। चैटबॉट टूर पैकेजों, लोकल होटलों और होमस्टे-रिजॉर्ट की भी जानकारी देगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:गजब का ऑफर! फ्री IVF कराएं; दुनिया की ये मशहूर हस्ती देगी अपना स्पर्म, जानें नियम और शर्तें

महाकुंभ 2025 में शाही स्नान की तारीखें

14 जनवरी 2025 – मकर संक्रांति
29 जनवरी 2025 – मौनी अमावस्या
3 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
12 फरवरी 2025 – माघी पूर्णिमा
26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:38% पेड़ खत्म हो जाएंगे धरती से! 1000 से ज्यादा वैज्ञानिकों की रिसर्च रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

4 शहरों में लगता है महाकुंभ

महाकुंभ देशभर में सिर्फ 4 शहरों में लगता है। हरिद्वार में कुंभ मेला तब लगता है, जब जब सूर्य मेष राशि और बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान होते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ तब लगता है, जब सूर्यदेव मकर राशि में विराजमान होते हैं। नासिक में महाकुंभ मेला तब लगता है, जब सूर्य और बृहस्पति एक ही राशि में होते हैं। उज्जैन में महाकुंभ तब लगता है, जब बृहस्पति सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में विराजमान होते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:आसमान में होगा चमत्कार; 6 ग्रह लाइन में करेंगे परेड, क्या भारत में दिखेगा दुर्लभ नजारा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola