Mahakumbh 2025 के लिए एडवाइजरी जारी, जानें किन गाड़ियों पर कब तक रहेगा प्रतिबंध?

Mahakumbh 2025 Advisory: प्रयागराज प्रशासन ने 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए खास प्रसाशन ने खास योजना तैयार की है। घर से निकलने से पहले देखिए ताजा एडवाइजरी।

Mahakumbh 2025 Advisory
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Advisory: महाकुंभ 2025 का आखिरी दिन 26 फरवरी है, जिसके लिए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज पहुंचना शुरू कर दिया है। पिछली बार संगम पर भगदड़ मचने के बाद इस बार प्रशासन सख्त हो गया है। इस बार पहले से ही महाकुंभ मेला क्षेत्र के लिए गाड़ियों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जारी की गई एडवाइजरी आज से 27 फरवरी सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। जानिए मेला क्षेत्र में कौन सी गाड़ियां जा सकती हैं और कौन सी गाड़ियां बैन रहेंगी?

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रसाशन ने कई बदलाव किए थे। इस दौरान, उन सभी VVIP पास को भी रद्द कर दिया गया था, जिनके जरिए गाड़ियां मेला क्षेत्र में जा रही थीं। पास रद्द करके पूरे एरिया को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री?

महाकुंभ मेले में आखिरी दिन से पहले भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 26 फरवरी को मेला समाप्त हो रहा है, जिसको देखते मेला क्षेत्र के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके मुताबिक, आज सुबह 8 बजे से लेकर 27 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेला क्षेत्र में सभी गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान केवल प्रशासनिक और चिकित्सीय सुविधा देने वाली गाड़ियों को अंदर जाने की परमिशन दी जाएगी।

गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा

शहर में आने वाली गाड़ियों को सीधे पार्किंग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। जो गाड़ियां दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से शहर में पहुंच रही हैं, उनको धूमनगंज और नेहरू पार्क पार्क कराया जा रहा है। इसके अलावा, परेड ग्राउंड, सीएमपी डिग्री कॉलेज, हिंदू हॉस्टल और मुस्लिम हॉस्टल में गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा दी जा रही है। यह सभी क्षेत्र मेला ग्राउंड के आसपास में ही हैं।

विज्ञापन

रेलवे ने भी किए खास इंतजाम

15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मच गई थी। जिससे सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले से ज्यादा आरपीएफ और रेलवे पुलिस तैनात की गई है। अब बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत नहीं है। इसके अलाव, स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन

गेट नंबर 12 से अनारक्षित टिकट वाले एंट्री ले सकते हैं, इससे काफी हद तक भीड़ कंट्रोल होगी। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास कुछ विश्राम स्थल बनाए गए हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर और इंक्वायरी सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ