हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाकुंभ भगदड़ में पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता, घटना की होगी न्यायिक जांच, CM योगी ने किया ऐलान

Maha Kumbh stampede: मुआवजा के ऐलान से पहले पुलिस डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 19 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath

Maha Kumbh stampede 25 lakh compensation to victim: महाकुंभ भगदड़ में पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हादसे के बाद बुधवार रात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि ये हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण  है, इस पूरी घटना की 3 सदस्यीय टीम से न्यायिक जांच कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये टीम एक महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को देगी।

भावुक हो गए CM, मरने वालों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

सीएम ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। बता दें बुधवार रात मीडिया से बात करने हुए सीएम भावुक दिखे। रुंधे गले से उन्होंने कहा कि मरने वालों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना हैं। इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ये पता किया जाएगा कि ये हादसा क्यों और कैसे हुआ? जबकि प्रशासन ने मेलास्थल पर किसी भी तरह की परिस्थिति, भीड़ को नियंत्रण करने आदि की तैयारी कर रखी थी।

विज्ञापन

घटना सरकार के लिए एक सबक, ये अधिकारी करेंगे जांच

ये घटना सरकार के लिए एक सबक है। पूरे इंतजाम के बाद भी हुए इस हादसे की तह तक जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जांच टीम में पूर्व डीजी वीके गुप्ता, पूर्व IAS डीके सिंह शामिल होंगे। इस घटना के बाद से ही प्रशासन, विभिन्न अखाड़ों के साथ बातचीत हुई। सुबह से ही इस बारे में लगातार पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य लोगों का दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। बता दें इस मामले में 30 जनवरी को मुख्य सचिव और डीजीपी मौके पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh Mela Stampede: भगदड़ में हुई 30 की मौत, 19 घायल, पुलिस ने दिया ये बयान 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola