हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Maha Kumbh Stampede: भगदड़ के बाद महाकुंभ में हुए बड़े बदलाव, 4 फरवरी तक गाड़ियों की 'नो एंट्री'

---विज्ञापन---

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कई बदलाव किए गए हैं, जिससे सुरक्षा और भविष्‍य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। अब से पूरे मेला परिसर में नो-व्‍हीकल जोन घोषित कर दिया है। कोई भी गाड़ी अंदर नहीं जा पाएगी, साथ ही सभी रास्तों को वन-वे कर दिया है। अब एक रास्‍ते से लोग आएंगे और दूसरे रास्‍ते से बाहर जाएंगे। जानिए इसके अलावा और क्या क्या बदलाव किए गए?

प्रयागराज प्रशासन ने महाकुंभ मेला में भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। जिसने परिवार के लिए सीएम योगी ने 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। भगदड़ के बाद महाकुंभ में कई बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता, घटना की होगी न्यायिक जांच, CM योगी ने किया ऐलान

---विज्ञापन---

महाकुंभ में क्या बदलाव हुए?

सुरक्षा को देखते हुए पूरे महाकुंभ स्थल को अब नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। जिसके बाद से कोई भी गाड़ी अंदर नहीं आ सकती है। इसके अलावा सभी VVIP पास भी रद्द करने का ऐलान किया गया है। पहले अंदर आने की अनुमित उसी को थी जिनके पास खास पास होता था। मगर अब पास वालों को भी अब अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

4 फरवरी तक गाड़ियों पर बैन 

इसके अलावा, व्यवस्था सुचारू रूप से चले रास्तों को वन-वे कर दिया गया है। जिसमें एक रास्ता आने और एक जाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के पड़ोसी जिलों से आने वाली गाड़ियों को जिले के बॉर्डर पर रोका जा रहा है। 4 पहिया गाड़ियों का प्रवेश शहर में 4 फरवरी तक बंद रहेगा।

---विज्ञापन---

प्रयागराज जिला प्रशासन का इन नियमों को लागू करने का पीछे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाना है। जिसके लिए परेशानी से बचने के लिए श्रद्धालुओं से भी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

सीएम योगी ने क्या कहा?

इस दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। इस दौरान वह भगदड़ में हुई मौतों का जिक्र करते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इसकी न्यायिक जांच कराई जाएगी, जिसके लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता जस्टिस हर्ष कुमार, पूर्व DG वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त IAS डीके सिंह करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में 30 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, रद्द की 12 ट्रेनों की लिस्ट देखें

Sponsored Links by Taboola