Maha Kumbh में 30 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, रद्द की 12 ट्रेनों की लिस्ट देखें

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ के भगदड़ के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालन संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी। आइये जानते हैं रेलवे ने कौनसी ट्रेनें रद्द की हैं?

Maha Kumbh Stampede Train Cancellations

Maha Kumbh Stampede Train Cancellations

Train Cancellations: प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद से ही पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। हालांकि रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव के लिए परिचालन संबंधी समस्याओं का हवाला दिया है। महाकुंभ में संगम क्षेत्र में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए करीब 9 करोड़ तीर्थयात्री संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे।

30 जनवरी को रद्द ट्रेनों की सूची

1. नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 12582

2. नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 12560

3. झूसी गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन 05003

4. आगरा-कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 20176

5. बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 20175

6. सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 14005

7. नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 22416

8. नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 22415

इसके अलावा कई ट्रेनें ऐसी हैं जो जनवरी और फरवरी में कई तारीखों पर रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनें शामिल हैंः

1. नई दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन 02563 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)

2. दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 02569 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)

3. दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 02570 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)

4. बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)

बलिया और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 04055 30 जनवरी, 13 फरवरी और 27 फरवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार बलिया स्पेशल ट्रेन 5, 12 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ