Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है, जिसमें कई शिविर लगाए गए हैं। उन्हीं में एक मुलायम सिंह यादव सेवा शिविर भी है। यह शिविर पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के इस टेंट में लोगों की भीड़ मुलायम सिंह यादव की मूर्ति देखने पहुंच रही है। एक बार फिर से यह शिविर सुर्खियों में है क्योंकि यहां पर पल रही गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है, जिसका नाम गंगा रखा गया है।
बछिया का जन्म लेना शुभ
मुलायम सिंह यादव सेवा शिविर में गाय भी पाली जा रही है। जिसने एक बछिया को जन्म दिया है। जिसको यहां के पुजारी ने गंगा नाम दिया है। गंगा की रेती पर गाय का बछिया को जन्म देना अच्छा माना जाता है। शिविर में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगवाने वाले संदीप यादव हैं। उनका कहना है कि विपक्ष गाय, गंगा और गोबर की बात करता है, मगर गाय पालने वाले वह नहीं हम लोग हैं।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में रेलवे की टेंट सिटी! कैसे बुक करें कमरा, क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?
मुलायम सिंह यादव की मूर्ति
महाकुंभ प्रयागराज में मुलायम सिंह यादव का सेवा शिविर लगा हुआ है। यह पिछले कुछ हफ्तों से काफी विवादों का केंद्र बना हुआ है। शिविर के अध्यक्ष संदीप यादव ने मुलायम यादव की मूर्ति को यहां लगाया है। संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु यहां आकर मूर्ति के साथ फोटो खींचा रहे है और पुष्प अर्पित कर रहे हैं। अब मुलायम सिंह यादव की ये मूर्ति आकर्षण का केंद्र बन गई है।
यह शिविर सेक्टर 16 में बनाया गया है। पुजारी का कहना है कि यह खाना, कंबल, भूले भटके लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। भाजपा के नेता और कुछ संत इस पर राजनीति कर रहे है। मुलायम सिंह तो गरीबों के नेता थे, जो उनकी आवाज उठाते थे। सेवा भाव से यहां कार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि मूर्ति में मुलायम सिंह यादव ज्ञान ध्यानस्थ मुद्रा में पद्मासन पर बैठे हैं।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आज 54 मंत्रियों के साथ स्नान करेंगे CM योगी, कैबिनेट बैठक में ये फैसले संभव
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
12 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
12 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
14 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines