Maha Kumbh में 30 मौतों के बाद जागी सरकार, अगले अमृत स्नान से पहले CM योगी के बड़े फैसले

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त हो गई है। 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान के लिए सीएम योगी ने कई निर्देश दिए हैं।

Maha Kumbh 2025
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ को देखते हुए कई बड़े फैसले किए जा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में नजर आए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और यातायात को लेकर सख्ती दिखाई। सीएम योगी ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया कि 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा की जाए। जानिए सीएम ने अगले स्नान को लेकर क्या निर्देश दिए हैं?

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सीएम

महाकुंभ में भगदड़ के बाद व्यवस्था को लेकर सरकार, पुलिस, और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जिसके लिए देर रात सीएम योगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट के अधिकारियों से तैयारियों का अपडेट मांगा है। सीएम ने अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज और वाराणसी-प्रयागराज समेत कई रास्तों पर गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रयागराज से वापसी के सभी रास्तों को हर वक्त खुले रखने का निर्देश भी दिया गया है।

विज्ञापन

नई बसें लगाई जाएं- सीएम

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को लेकर कहा कि यात्रा को आसान बनाना हमारी जिम्मेदारी है। जिसके लिए ट्रेनों के संचालन पर भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावा भीड़ को कंट्रोल करने के लिए परिवहन निगम को और ज्यादा बसें चलाई जानी चाहिए। वहीं, व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए IAS अधिकारी आशीष गोयल और पूर्व एडीए वीसी भानु गोस्वामी को प्रयागराज भेजा गया है। अधिकारी तैयारियों को देखने के लिए 12 फरवरी तक प्रयागराज में ही रहेंगे।

विज्ञापन

होल्डिंग एरिया बनाए जाएं

सीएम ने अपने निर्देश में कहा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएं। इससे स्थिति को देखते हुए आने जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा पार्किंग का भी पूरा इंतजाम होना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुसार सभी जगह पर खाना और पीने के पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। सीएम ने भीड़ एक जगह पर जमा न होने पर देने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ