Maha Kumbh 2025 Bhandara: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जोरों-शोरों से लगी हुई है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुंभ मेले में भंडारे के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि लाखों साधु-संतों और श्रद्धालुओं के भोजन-प्रसाद की व्यवस्था कैसे होगी?
महाकुंभ में कौन लगाता है भंडारा?
महाकुंभ में भंडारे का आयोजन मेला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। भंडारे के अलावा 10 लाख कल्पवासियों को दो बार राशन देने की भी बात कही गई है। इसके लिए राशन कार्ड बनाने की बात सामने आई है। कल्पवास लोगों के आध्यात्मिक विकास का जरिया माना जाता है।
संगम पर इस माघ के पूरे महीने निवास कर पूरा किया जाता है। पुण्य फल प्राप्त करने की इस साधना को ही कल्पवास कहा जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग संस्थाएं भंडारा लगाती हैं। इसके लिए देशभर के कोने-कोने से श्रद्धानुसार मदद भेजी जाती है। मेला प्रशासन की ओर से शिविर बनाए जा रहे हैं। जिनमें अधिकतम पांच लोग रुक सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में होगा Google राज, ऐप से सिक्योरिटी तक सब AI करेगा कंट्रोल
आटे का करना चाहिए दान
महाकुंभ मेला में साकेत धाम आश्रम का भंडारा शुरू हो गया है। इसमें मदद की जा सकती है। जबकि हरियाणा के पिहोवा से भी महाकुंभ के लिए संगमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से भंडारा सामग्री भेजी गई है। इसी तरह कई अन्य आश्रम और संस्थाएं महाकुंभ के लिए भंडारा सामग्री भेज रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि महाकुंभ के दौरान आपको आटे का दान करना चाहिए। यहां कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी होता है, जहां निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है।
ये भी पढ़ें: Video: महाकुंभ के लिए खास अस्पताल तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
59 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines