Jhansi News: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद को अब झांसी जेल में शिफ्ट किया गया है. चार महीने पहले नैनी जेल की बैरक में 11सौ रुपए कैश पकड़े जाने के बाद डिप्टी जेलर सहित दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था. जिसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था. जिसके बाद अब वहां से उसकी जेल बदली की की गई है. आदेश जारी होने के बाद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के साथ शिफ्ट किया गया.
झांसी जेल में शिफ्ट किया गया अली अहमद
बता दें कि लगभग ढाई साल पहले माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने एक प्रॉपर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की थी. ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. इस मामले में अली अहमद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध है. चार माह पहले नैनी जेल के निरीक्षण के दौरान अली अहमद के पास से 11सौ रुपए नगद पाए गए थे. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जेल के डिप्टी जेलर सहित दो सिपाही निलंबित हुए थे. प्रदेश का चर्चित उमेश पाल और दो सिपाहियों के हत्याकांड में भी अली अहमद को आरोपी बनाया गया था. शासन और प्रशासन ने माफिया अतीक के बेटे अली अहमद को झांसी जेल शिफ्ट किये जाने से झांसी जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन एलर्टमोड पर आ गया है. वहीं झांसी जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पूरी जेल में कैमरे लगे हुए है. इन्हीं कैमरों के द्वारा हम निगाह रखते हुए सुरक्षा रखेंगे.
यह भी पढ़ें- Video: अतीक के करीबी की तारीफ कर फंसे CM Yogi, पिंटू मुद्दे पर कांग्रेस-सपा ने घेरा
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
भारी पुलिस बल के साथ लगभग 2:40 मिनट पर माफिया अतीक का बेटा अली अहमद को झांसी जेल लाया गया है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है. अली अहमद को हाई सिक्योरिटी में बख्तर बंद कार से झांसी जेल के गेट पर उतारा गया. जहां पर पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद ही जेल गेट में प्रवेश किया है. इस दौरान मीडियो से बात करते हुए अली अहमद ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन है कि अब और ना सताया जाय जो कुछ होना था, हो गया. अब तो कम से कम रहम करो बख्श दो.
यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ को मारने वालों का क्या हुआ? 2 साल में कैसे तबाह हो गया माफिया का साम्राज्य
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines