Viral Video: नितिन गडकरी की सभा में पहुंचे इस 'योगी' को देख उड़ गए पुलिस के होश, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ओरछा (Orchha) जिला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की एक जनसभा थी। तभी शोर मचा कि योगी (Yogi) आ गए।
योगी से लोगों का आशय यूपी के सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) से था। यह शोर सुन पुलिस समेत सभी के होश उड़ गए, क्योंकि एक शख्स भगवा लिवाज में पंडाल की ओर जाते दिखाई दिया। वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1617792503176101889
यह देख सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए, क्योंकि वह सीएम योगी नहीं बल्कि कोई और शख्स था। वह सीएम योगी की तरह गेटअप में आया था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस पर वह बिखर गया, लेकिन कर्मियों ने उसे मंच पर जाने नहीं दिया।
लोगों ने बनाए वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) कर दिया। अब यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। शख्स के पहनाव और हुलिया को देख सभी लोग हैरान रह गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: