Luteri Dulhan gang arrested by UP Police: (मनोज शाक्य) उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहीं लूट की वारदातों के बीच यूपी पुलिस कई ऐसे लूट करने वाले गैंग का खुलासा करती है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की पुलिस ने ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनका खुलासा किया है। आरोपी गैंग की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में हुए खुलासे को लेकर पुलिस ने बताया कि ये गैंग रेकी करके पहले उन लड़कों को खोजने का काम करता था, जिनकी शादियां नहीं होती हैं और फिर किसी तरह उनसे शादी करने के बाद घर की दुल्हन बनी गैंग की महिला सदस्य परिवार को बेहोश करके वहां से सोने चांदी के जेवरात के साथ नगदी आदि लेकर मौके से फरार हो जाती थी।
ये भी पढ़े: ‘गर्भगृह की खूबसूरती के साथ 44 भव्य दरवाजे…’, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जान लें राम मंदिर की ये बड़ी विशेषताएं
पहले शादी कराने के नाम पर लेते थे पैसा, फिर घर में दुल्हन करती थी लूटपाट
पुलिस ने बताया कि ये गैंग कुंवारे लड़कों की जानकारी मिलने के बाद उस कुंवारे लड़के या उसके परिवार के आगे रिश्ता लेकर जाते थे और एक लड़की के जानकारी में होने की बात कहते थे। इतना ही नहीं, शादी के एवज में कुछ पैसे देने की बात कहते हुए शादी करा देने का आश्वासन देते थे। पुलिस ने बताया कि विवाह की बात बनने पर शादी तो हो जाती थी, लेकिन कुछ दिन बाद दुल्हन सब्जी आदि में जहरीला पदार्थ मिलाकर दूल्हे के परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश करके घर में रखे सोने-चांदी के जेबरात नकदी इत्यादि लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए 7 सदस्यीय गैंग में 5 महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं।
ये भी पढ़े: 17 करोड़ का इंजेक्शन! जानिए…बच्चों में होने वाली किस घातक बीमारी से बचाने के लिए होता है इस्तेमाल
80 हजार लेकर करा दी शादी, 3 दिन बाद माल लेकर फरार हो गई दुल्हन
पुलिस ने जानकारी देते हुए इस लुटेरी दुल्हन गैंग से जुड़े कई खुलासे किए। पुलिस ने एक ताजे मामले का जिक्र करते हुए बताया कि मैनपुरी के थाना घिरोर इलाके के रामगंज गांव के रहने वाले शिशुपाल के साथ इसी तरह की घटना घटित हुई। शिशुपाल की शादी होने को लेकर काफी अड़चने आ रहीं थी। उसी दौरान इस गैंग के लोगों ने अपनी प्लानिंग के अनुसार जाल बिछाया और शिशुपाल को शादी के लिए राजी करा लिया। गैंग की ओर से इसे लेकर 80 हजार रुपए भी लिए गए और फिर इसी साल बीते 8 फरवरी को रेनू नाम की लड़की से उसकी शादी करा दी। बताया जाता है कि शादी के 3 दिन बाद 11 फरवरी को रेनू ने रात्रि के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर सभी के बेहोश होने पर दुल्हन रेनू घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी आदि लेकर फरार हो गई।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस घटना की भनक लगते ही शिशुपाल को अपने साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी की जानकारी हुई, जिसे लेकर शिशुपाल ने थाना घिरोर में मुकदमा दर्ज कराया और इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हरकत में आयी पुलिस ने जब गहराई से पड़ताल की तो इस लुटेरी दुल्हन रेनू के हैरान कर देने वाले कई कारनामें निकल कर बाहर आए, जिसके बाद पुलिस ने गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब ये पड़ताल कर रही है कि आसपास के विभिन्न जिलों के रहने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों ने आखिर कहां-कहां और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines