उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को बुरी तरह टक्कर मारी. इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज ने उसे झूठ बोलकर खुद को हिंदू बताया और प्यार का नाटक किया. जब अनामिका को सच्चाई पता चली तो शाहनवाज ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: बर्थडे पर बीवी के साथ लेने गया था केक, सड़क पार करते वक्त कार ने हवा में उछाला; कैमरे में कैद हुआ हादसा
क्या है मामला?
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी शहनवाज अपनी कार के साथ अनामिका को घसीट रहा है और वो उसकी बोनट पर लटकी हुई नजर आ रही हैं. इस पूरी घटना के वक्त शाहनवाज के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी गाड़ी में मौजूद थीं. लड़की को रौंदने के बाद वो दोनों गाड़ी से फरार हो गए. दरअसल, अनामिका सुबह चाय के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के इलाके में गई थीं. इस दौरान वहां शाहनवाज भी आ धमका. गाड़ी में उसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जो उसकी नई गर्लफ्रेंड थी. इस दौरान अनामिका ने उसे वहां देखा.
यश बनकर दिया धोखा
शाहनवाज ने रिलेशनशिप के वक्त अपना नाम यश बताया था. इसलिए अनामिका उसकी गाड़ी देखकर उसे आवाज लगाने लगी. तब उसे पता चला कि वो यश नहीं, बल्कि शाहनवाज है. अनामिका ने उसे धोखेबाज बताते हुए रोकने की कोशिश की. लेकिन वो अनामिका को टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश करने लगा. इस पूरे हादसे में अनामिका घायल हो गईं और अब उन्हें CHC में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. वहां मौजूद चश्मदीदों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक हो सकता है हिट एंड रन केस, जानिए किन धाराओं के तहत मिलती है सजा?
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
14 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines