भीड़ भरे बाजार में कैसे पलभर में जेब से पैसे उड़ा लेते हैं चोर, CCTV में सामने आया सबूत

Lucknow viral video Robbers steal money Businessman pocket: लखनऊ के भीड़ भरे बाजार में चोरों ने बिजनेसमैन की जेब से पलभर में पैसे उड़ा लिए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर कैसे जेब से पैसे उड़ा लेते हैं।

भीड़ भरे बाजार में कैसे पलभर में जेब से पैसे उड़ा लेते हैं चोर, CCTV में सामने आया सबूत

Lucknow viral video Robbers steal money Businessman pocket: आपने बस, ट्रेन या मेट्रो में जेब कटने की घटना के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि ऐसी जगहों पर इस तरह की घटना होना आम बात है। जेब कतरे पॉकेट काटने में इतने माहिर होते हैं कि वो पीड़ित शख्स को कानों-कान खबर नहीं लगने देते हैं कि उनकी जेब काट ली गई है। जेब से पैसे चोरी करने का एक ऐसा ही मामला लखनऊ के भीड़ भरे सर्राफा बाजार से सामने आया है। जिसे देखने के बाद आपको पता चलेगा कि चोर पलभर में कैसे जेब से पैसे उड़ा लेते हैं।

विज्ञापन

 बिजनेसमैन की जेब से चोरों ने लूट लिए 1,25,000 रुपए

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भीड़ भरे सर्राफा बाजार में एक बिजनेसमैन की जेब से चोरों ने 1,25,000 रुपए लूट लिए। चोरों की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े भरे बाजार में सर्राफा कारोबारी को लुटेरे लूट रहे हैं। चोरों ने इतनी तेजी से बिजनेसमैन को लूटा कि किसी को उनकी भनक तक नहीं लग पाई, यहां तक ​​कि व्यापारी को भी चोरी का पता नहीं चला। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्राफा व्यापारी जिसकी जेब में कैश रखा होता है, वह भीड़ भरे बाजार में चल रहा है। व्यापारी के पीछे एक आदमी हाथ में कपड़े का थैला लिए दिखाई देता है और दूसरी तरफ से एक व्यक्ति साइकिल पर आता हुआ दिखाई देता है। साइकिल सवार शख्स ने बिजनेसमैन पर अपनी साइकिल चढ़ा दी और उसके पीछे आ रहा दूसरा व्यक्ति तेजी से उसकी जेब में हाथ डालकर पलभर में पैसे उड़ा लेता है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  बिजनेसमैन ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ