लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। प्रदेश के राजधानी नगर लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1 अक्टूबर से मस्कट के लिए सीधी उड़ान शुरू होने वाली हैं। खास बात यह है कि यह सर्विस ओमान एयर की तरफ से संचालित की जाएगी और लखनऊ को ओमान की राजधानी मस्कट से जोड़ने वाली यह दूसरी एयरलाइन होगी।
-
162 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग 737 विमान के साथ 1 अक्टूबर से शुरू होगी नई नॉन स्टॉप फ्लाइट सर्विस, एयरपोर्ट ऑथाेरिटी के प्रवक्ता रूपेश ने दी जानकारी
लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (CCSI) एयरपोर्ट ऑथाेरिटी के प्रवक्ता रूपेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट ऑथोरिटी की तरफ से उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात का ऐलान किया गया है। ओमान एयर की तरफ से 162 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग 737 विमान के साथ इस एयरपोर्ट से 1 अक्टूबर से मस्कट के लिए सीधी उड़ान शुरू की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने महिला थानों की जिम्मेदारियों में किया बदलाव, कहा-गड़बड़ी की तो पद भी जाएगा, सेवा भी होगी समाप्त
उन्होंने बताया कि इस नई नॉन-स्टॉप उड़ान के साथ मौजूदा स्थिति में सेवाएं दे रही 18 फ्लाइट्स की संख्या शुरुआत में बढ़कर 20 होगी। अब तक यहां से मस्कट सलाम एयर की फ्लाइट्स सेवा में हैं, वहीं अब ओमान एयर वहां की राजधानी मस्कट और प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली दूसरी एयरलाइन होगी। इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से आबू धाबी, दम्मम और दुबई के लिए यहां छह इंटरनेशन अराइवल और डिपार्चर्स जोड़े गए हैं।
और पढ़ें: सुल्तानपुर में BJP नेता के ऑफिस पर चला बुलडोजर, डॉक्टर हत्याकांड में दर्ज हुआ था केस
एयरपोर्ट के प्रवक्ता रूपेश ने बताया कि लखनऊ से मस्कट के लिए यह फ्लाइट रोज 21 बजे (रात के 9 बजे) प्रस्थान करेगी, वहीं 7 बजकर 50 मिनट पर मस्कट से आने वाली फ्लाइट यहां लैंड करेगी। रूपेश यह भी बताया कि 25 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय शहरों से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (CCSI) एयरपोर्ट से मौजूदा स्थिति में रोज 125 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनमें औसतन 17,700 यात्रियों का प्रबंधन होता है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में एयरपोर्ट ऑथाेरिटी ने यहां से 1.55 मिलियन के करीब यात्रियों का आवागमन दर्ज किया है। लखनऊ से सबसे ज्यादा दुबई, मस्कट और रियाद के लिए लिए लोगों फ्लाइट पकड़ी हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट्स में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु टॉप पर रहे।
<
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
14 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
18 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
18 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines