---विज्ञापन---

सुल्तानपुर में BJP नेता के ऑफिस पर चला बुलडोजर, डॉक्टर हत्याकांड में दर्ज हुआ था केस

Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के डॉक्टर घनश्यान तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा नेता अजय नारायण सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है। पुलिस और प्रशासन ने भाजपा नेता के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया है। उधर, भाजपा नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई […]

---विज्ञापन---

Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के डॉक्टर घनश्यान तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा नेता अजय नारायण सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है। पुलिस और प्रशासन ने भाजपा नेता के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया है। उधर, भाजपा नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

23 सितंबर को हुआ था हमला

जानकारी के मुताबिक मामला सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र का है। यहां डॉ. घनश्याम तिवारी (55 वर्ष) जयसिंहपुर में संविदा डॉक्टर के पद पर तैनात थे। हाल ही में उन्होंने शहर में एक जमीन खरीदी थी। बताया गया है कि इस जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसी शनिवार (23 सितंबर) को वे गंभीर घायल अवस्था में घर पहुंचे।

---विज्ञापन---

अस्पताल में तोड़ा था दम

घनश्याम तिवारी की हालत को देख परिवार वालों के होश उड़ गए। पत्नी समेत परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह के भतीजे अजय नारायण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।

---विज्ञापन---

बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बताया गया है कि सोमवार को पुलिस और प्रशासन लाव-लश्कर के साथ भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचे। पुलिस अपने साथ बुलडोजर भी लाई थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए अजय नारायण सिंह का कथित रूप से अवैध कार्यालय ढहा दिया। भाजपा नेता के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 25, 2023 07:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola