Lucknow Family Suicide: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज एक घर से 3 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी नाबालिक बेटी शामिल है। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और वारदातस्थल से सबूत जुटाए। लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके की घटना है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय बेटी ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। तीनों ने जहर खाकर मौत को गले लगाया। शोभित कपड़ा व्यापारी था। राजाजीपुरम में उसका कपड़ों का शोरूम था। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं। वहीं पुलिस को कमरे के बाहर महिला की टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं।
यह भी पढ़ें:कोलकाता गैंगरेप केस में 10 सबूत लगे हाथ, जानें अब आगे क्या होगा और कितनी हो सकती है सजा?
बैंक लोन से परेशान था परिवार
DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी मौके पर आकर जांच की। उन्होंने बताया कि बैंक लोन से तंग आकर परिवार ने सुसाइड करने का कदम उठाया है। शोभित के रिश्तेदार ने पुलिस को परिवार की सुसाइड के बारे में बताया। रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि शोभित की बेटी ख्याति का फोन आया था कि उसने और उसके मां-बाप ने सल्फास खा लिया। उनकी हालत खराब होने लगी है। जब तक वह मौके पर पहुंचा, तीनों दम तोड़ चुके थे। DCP ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे पता चला है कि शोभित बैंक के कर्ज से परेशान था। इसलिए पुलिस बैंक लोन के चलते सुसाइड के एंगल से जांच कर रही है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। लूटपाट या अन्य पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:बोइंग-737 प्लेन क्रैश होने से बचा, लैंडिंग करती फ्लाइट रनवे पर डगमगाई, इंडोनेशिया का वीडियो वायरल
DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि आज सुबह एक शख्स का फोन आया कि उसके रिश्तेदार ने पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर सुसाइड कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत की। मौके से सबूत जुटाए और सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
49 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
22 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines