योगी राज में धर्मांतरण का गंदा खेल, हिंदूओं को देते थे ये लालच, पुलिस ने धरा आरोपी

Lucknow News: लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस गैंग के सरगना मलखान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह पिछले 2 सालों से यह गैंग चला रहा था जिसमें अब तक 250 लोगों को टारगेट बनाया गया.

source-news24
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. ये गैंग अनुसूचित जाति के लोगों को पैसों और इलाज का लालच देकर फंसाते थे. वे बीमार और ऐसे लाचार लोग जो महंगे इलाज नहीं करवा सकते थे, उन्हें चमत्कारी दवा का लालच देते थे और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए बहलाते-फुसलाते थे. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है.

पुलिस की नजर में था आरोपी

अब तक की मौजूदा न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने लंबे समय से आरोपी मलखान पर नजर गड़ाई हुई थी. वे कई दिनों से फरार था. आरोपी की पहचान 43 वर्षीय मलखान के रूप में हुई है, जो बकतौरी खेड़ा का निवासी है. उसे पुलिस ने रविवार को हुलासखेड़ा रोड से पकड़ा. डीसीपी रालापल्ली वसंत कुमार और इलाके में ACP रजनीश वर्मा बताते हैं कि मलखान पर FIR दर्ज होने के बाद वह फरार था. पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा.

Advertisment

खेत में बनाया हुआ था चर्च

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मलखान इस गैंग का लीडर था. उसने अपने खेत पर एक बड़ा हॉल बनाया हुआ था. यह एक अस्थायी चर्च था, जहां पर लोग आते थे और प्रार्थना करते थे. रविवार और गुरुवार को वह यहां अनुसूचित जाति के बच्चों और महिलाओं को जमा करता था और इलाज का प्रलोभन देकर लुभाता था.

हर महीने मिलता था टारगेट

मलखान के जाल में फंसने वाले अब तक 12 लोग सामने आ चुके हैं. उन लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी से पता चला है कि मलखान और उसकी गैंग का जाल 20 गांवों तक फैला हुआ था. हर महीने कम से कम 5 लोगों का धर्मांतरण करने का टारगेट पूरा करने का काम दिया जाता था. इस गैंग के लोग कभी भी किसी बाहर के लोगों से बातचीत या दोस्ती नहीं बढ़ाते थे. मलखान गैंग पहले मिलकर गांवों के सभी परिवारों से एक-दूसरे की जानकारी निकालते थे और ऐसे परिवार चुनते थे, जो उनकी योजना का शिकार आसानी से बन जाएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ