Overseas Bank Robbery: 'लुटेरों' का एनकाउंटर, लखनऊ-गाजीपुर में 2 ढेर; 3 गिरफ्तार

Bank Robbery Accused Encounter: लखनऊ में ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर 42 लॉकर तोड़कर कैश-गहने लूटे गए थे। लूट के आरोपियों का आज एनकांउटर किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों को मार गिराया। 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, वहीं 2 फरार बताए जा रहे हैं।

Lucknow Overseas Bank Robbers Accused Encounter

पुलिस ने दोनों लुटेरों को घेरकर टारगेट किया।

Lucknow Bank Robbery Accused Encounter: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ओवरसीजन बैंक को लूटने वाले 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। एक आरोपी का एनकाउंटर लखनऊ में हुआ और दूसरे को आज सुबह गाजीपुर में एनकाउंटर करके ढेर कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को 3 आरोपी दबोच लिए थे और 2 फरार हैं।

विज्ञापन

2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। लखनऊ में देररात मारे गए आरोपी का नाम सोबिंद कुमार और गाजीपुर में मंगलवार सुबह मारे गए आरोपी का नाम सन्नी दयाल है। सन्नी 25 हजार का इनामी बदमाश था। सन्नी का एनकाउंटर गहमर थाना क्षेत्र के तहत बनी बारा पुलिस के पास हुआ और सन्नी की मौत की पुष्टि गाजीपुर के SP इरज राजा ने की।

विज्ञापन

करीब 42 लॉकर तोड़कर चुराया कैश-गहने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात को लखनऊ के चिनहट इलाके में खुली ओवरसीज बैंक की ब्रांच में लुटेरों ने सेंध लगाई थी। लुटेरों ने 42 लॉकर तोड़कर कैश और गहने चुराए थे। लखनऊ पुलिस ने चिनहट पुलिस के साथ मिलकर लुटेरों की तलाश शुरू की। सोमवार शाम तक पुलिस ने 3 लुटेरों अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद को दबोच लिया।

विज्ञापन

2 लुटेरे मिथुन कुमार (28) और विपिन कुमार फरार हैं, जबकि सोबिंद कुमार और सन्नी दयाल का पुलिस ने देररात और आज सुबह एनकाउंटर कर दिया। गिरफ्तार लुटेरे एस्टिलो कार में थे और आउटर रिंग रोड से भागने की कोशिश कर रहे थे कि पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपी 22 से 28 साल की उम्र के हैं। चिनहट के लौलाई गांव के पास पुलिस ने उनकी कार रोकी थी।

पुलिस के अनुसार, लुटेरों ने कार रोकने की बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक लुटेरे अरविंद कुमार (22) के पैर में लग गई। फिर पुलिस ने घेरकर बलराम कुमार और कैलाश बिंद को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों लुटेरों से बैंक से लूटे गए 3 लाख रुपये नकद, 1889 ग्राम सोना और 1240 ग्राम चांदी बरामद हुआ।

विज्ञापन

ऐसे किया गया 2 लुटरों का एनकाउंटर

DCP पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट पुलिस आज सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर गश्त पर थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार अनबैलेंस कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसे लग गईं। पुलिस ने कार से गोलियों के खोल और कैश-गहने बरामद किए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले देररात करीब साढ़े 12 बजे चिनहट पुलिस को किसान पथ पर ओवरसीज बैंक लुटने वाले 2 आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में बिहार के असरगंज निवासी सोबिंद कुमार के पेट में गोली लगी, जिसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22-23 दिसंबर की रात बिहार के लुटेरों का गिरोह चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में घुसा। लुटेरों ने दीवार में 2.5 फीट का छेद करके सेंध लगाई थी। लुटेरों ने 90 में से 42 लॉकर तोड़कर कैश-गहने लूटे। रविवार सुबह लूटपाट का पता तब चला, जब दुकानदार ने बैंक की दीवार में छेद दिखा। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की तो 7 लुटेरों का सुराग मिला। 6 लुटेरे बिहार के निवासी हैं। 7वां आरोपी विपिन कुमार वर्मा लखनऊ का रहने वाला है, जिसने बैंक की रेकी की थी। लुटेरों के लिए वाहनों और उनके रहने-खाने का इंतजाम किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ