हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow, Uttar Pradesh (UP) News: 3 लाख जमा कराने के बाद भी इलाज में लापरवाही, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल पर अवैध वसूली का आरोप

Lucknow Today News: लखनऊ में मौसम गर्म और उमस भरा बना हुआ है. इसी बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन
आज लखनऊ की बड़ी खबर क्या है?

Live Updates

18:24 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, CM कार्यालय ने मांगी जांच रिपोर्ट

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। सीतापुर निवासी दिव्यांग शाबान अली ने शिकायत में कहा कि 3 लाख रुपये जमा कराने के बाद भी मरीज को राहत नहीं मिली। मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं।

18:21 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रक में नेशनल हाईवे पर अचानक आग लग गई। चलते वाहन से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने ट्रक रोका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

18:13 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ में बोले पीयूष गोयल, अखिलेश यादव के ट्वीट पर जनता नहीं देती ध्यान

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता Akhilesh Yadav के ट्वीट को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर विपक्ष को नकारने का मन बना चुकी है और विकास के मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी है।

17:47 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में लखनऊ पुलिस ने एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक ने फर्जी तरीके से दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

16:54 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: बुद्धेश्वर में धू-धू कर जली बिजली की एबीसी लाइन, पटाखों जैसी आवाजों से सहमे लोग

लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एबीसी (एरियल बंच केबल) लाइन में अचानक आग लग गई, जिससे तेज धमाकों जैसी आवाजें आने लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबल ऐसे जल रही थी मानो पटाखे फूट रहे हों। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

16:01 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ की 34 लापता बच्चियों पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी की 34 अब तक लापता नाबालिग बच्चियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त से 3 जुलाई तक विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगी है. अदालत ने बताया कि पिछले छह महीनों में 261 मामलों में से 227 बच्चियों को सकुशल बरामद किया जा चुका है, जबकि 34 की तलाश जारी है. कोर्ट ने जांच में जवाबदेही तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.

15:28 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: G-20 रोड पर दर्दनाक हादसा, बाराबंकी के युवक की मौत

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में G-20 रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाराबंकी निवासी 22 वर्षीय अमर केश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

14:55 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती, फूटा लोगों का गुस्सा

लखनऊ के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से नाराज नागरिकों ने पावर हाउस पहुंचकर विरोध जताया। लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने और कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

14:18 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 37°C, भारी बारिश होने की संभावना

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C तक जा सकता है। दोपहर के समय शहर में तेज धूप और गर्मी का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन देर रात या कल सुबह तड़के आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना (85%) जताई गई है।

13:50 (IST) 11 Jun 2026

Lucknow Today News Live: ऊर्जा मंत्री का बड़ा एक्शन! बिजली विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल, शीर्ष अधिकारी को लिखा कड़ा पत्र

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शीर्ष अधिकारी को पत्र लिखा है। बिना अनुमति फैसले, समन्वय की कमी और संविदा कर्मियों की छंटनी को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

Lucknow Today News: लखनऊ में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोपहर के बाद कुछ इलाकों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. बाहर निकलते समय पानी साथ रखें, धूप से बचाव करें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News Live: कानपुर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार सबसे पहले

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में चमड़ा कारोबारी अबू बकर, उनकी भाभी हिना और भांजी जुनैरा की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य परिजन घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहे अबू बकर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. दुर्घटना अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर मिलते ही लखनऊ स्थित परिवार के घर में मातम छा गया.

विज्ञापन

लखनऊ की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola