Uttar Pradesh News:: उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। कई एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उनके आसपास औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। इसके अलावा एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय कम खर्च होगा। आज आपको यूपी के उस शहर के बारे में बताएंगे जहां से 9 एक्सप्रेसवे गुजरने वाले हैं। इन एक्सप्रेसवे से इस शहर से कई बड़े शहरों का सफर काफी आसान हो जाएगा। जिसकी वजह से इसके आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा।
कौन से शहर में हैं 9 एक्सप्रेसवे?
देश में यूं तो कई एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक्सप्रेसवे के मामले में एक नया खिताब मिलने वाला है। लखनऊ से होते हुए 9 हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे गुजरेंगे। जिसके बाद लखनऊ को ‘एक्सप्रेसवे कैपिटल ऑफ इंडिया’ का खिताब मिल जाएगा। लखनऊ से गुजरने वाले इन एक्सप्रेसवे से कई बड़े शहरों का सफर आसान होने के साथ औद्योगिक विकास भी तेज होगा। इसी के साथ आने वाले कुछ सालों में यह बेहतरीन ट्रांसपोर्टेशन हब में से एक होगा।
ये भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway खुलने पर बड़ा अपडेट, जानें कब से दौड़ेंगी गाड़ियां
9 एक्सप्रेसवे कौन से?
1- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे- जिसकी लंबाई 302 किमी है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ, उन्नाव, हरदोई , कानपुर, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा तक जाएगा। इससे लखनऊ से आगरा 3.5 घंटे में पूरा होगा।
2- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- जिसकी लंबाई 340 किमी है। इसका रूट लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और पूर्वांचल से होता हुआ राजधानी पहुंचेगा।
3- लखनऊ आउटर रिंग रोड- जिसकी लंबाई 104 किमी होगी। इसको शहर के अंदर ट्रैफिक कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
4- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे- लखनऊ उन्नाव होता हुआ कानपुर तक जाएगा। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच सफर केवल 30 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
5- लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे- यह आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला मास्टर लिंक साबित होगा।
6- गंगा एक्सप्रेसवे- 594 किमी लंबाई वाले इस एक्सप्रेसवे का रूट, मेरठ, उन्नाव होते हुए प्रयागराज रहेगा।
7- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे- इसकी लंबाई 700 किमी होगी। जिसका रूट गोरखपुर, लखनऊ और शामली होगा। यह पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी को जोड़ने का काम करेगा।
8- विज्ञान पथ- इसकी लंबाई 250 किमी होगी, जो लेन 6 का होगा। इस एक्सप्रेसवे का रूट लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव रहेगा।
9- गोमती एक्सप्रेसवे- इसकी लंबाई 300 किमी होगी, जो 6 वाला होगा। इसका रूट लखनऊ, सीतापुर, बरेली, हल्द्वानी (उत्तराखंड) रहेगा। जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Upcoming Expressways in India: शहरों की रफ्तार बढ़ा देंगे ये 5 नए एक्सप्रेसवे
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
56 mins ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
14 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
16 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines