Lucknow-Kanpur Expressway खुलने पर बड़ा अपडेट, जानें कब से दौड़ेंगी गाड़ियां

Lucknow-Kanpur Expressway: बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जून के महीने में खोलने की तैयारी की जा रही है। आउटर रिंग रोड पर कई सुधार किए गए हैं और कुछ पर काम चल रहा है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़िए।

Lucknow-Kanpur Expressway

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक्सप्रेसवे को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें इसे जून 2025 तक खोलने की बात कही जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 35-45 मिनट तक रह जाएगा। फिलहाल इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में 3 घंटे तक का समय लगता है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़िए।

जून में खुलेगा एक्सप्रेसवे?

लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन लोगों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जून से इसका 91 किलोमीटर का हिस्सा खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके खुलने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा केवल 35-45 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खुल जाने के बाद कानपुर से लखनऊ एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम वक्त लगेगा। वहीं, यह एक्सप्रेसवे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा हुआ है, जिससे दिल्ली का सफर भी आसान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके निर्माण का काम 80 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है।


लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का संचालन जैसे ही शुरू होगा, इसपर जाम की समस्या भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि आउटर रिंग रोड पर भी गाड़ियों की संख्या 20 से 30 फीसदी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर भी काम किया जा रहा है। सेफ्टी के लिए इस एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।

क्या रहेगा इसका रूट?

8 लेन वाला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बंथरा, बनी, दतौली कांथा, तौरा, न्यौराना, अमरसास और रावल मार्ग को पार करेगा। एक्सप्रेसवे लखनऊ में बने शहीद पथ से शुरू होगा, जो कानपुर के नवाबगंज तक जाएगा। यह रास्ता लखनऊ रिंग रोड से जुड़ेगा, जिससे कई क्षेत्रीय मार्गों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस एक्सप्रेसवे को 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ