Lucknow Mass Murders Inside Story: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक होटल में नए साल के पहले दिन 5 लाशें मिलीं। महिला और उसकी 4 बेटियों की हत्या की गई थी। मां और 2 बेटियों का गला रेता गया। 2 छोटी बहनों को गला दबाकर मारा गया। वारदात मृतका के बेटे ने पिता के साथ मिलकर अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोच लिया है, जबकि पिता फरार है। आरोपी बेटे ने पिता पर पांचों हत्याएं करने का आरोप लगाया है। उसने हत्याएं करते हुए वीडियो भी बनाया और उसमें हत्याएं करने का कारण भी बताया।
आरोपियों की पहचान 24 साल के अरशद और उसके पिता बदर उर्फ बदरुद्दीन के रूप में हुई। मृतकों के नाम अरशद की मां आसमां, आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिफा (19) और राहीमीन (18) हैं। DCP रवीना त्यागी केस की जांच कर रही हैं। वे अपनी टीम लेकर मृतकों के घर आगरा पहुंचीं और पड़ोसियों से परिवार के बारे में पूछताछ की तो लोगों ने परिवार को लेकर, आरोपी अरशद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए, जिन्होंने केस का पूरा रुख ही बदल दिया। वहीं पुलिस आरोपी अरशद के सह-आरोपी पिता बदर को तलाश रही है।
पत्नी छोड़ गई, बेटी दफनाने लगा, सास के गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को पड़ोसियों और अरशद की पूर्व सास ने उसके और परिवार को लेकर कई बातें बताईं। पुलिस को पता चला है कि लॉकडाउन के दिनों में अरशद की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी चांदनी उसे 2 महीने बाद ही छोड़कर चली गई थी। चांदनी की मां ने पुलिस को बताया कि अरशद का पिता बदर बहू चांदनी पर गलत नजर रखता था। उसे अकसर अपने पास बैठने और बातें करने को कहता था। ससुर की हरकतों से तंग आकर ही चांदनी ने ससुराल छोड़ा था।
वहीं पड़ोसी शौकत ने पुलिस को बताया कि अरशद हैवान और दरिंदा है। उसकी पत्नी चली गई तो उसने अपनी 7 महीने की बेटी का ख्याल नहीं रखा। वह बीमार हो गई थी, लेकिन अरशद ने उसका इलाज नहीं कराया। पड़ोसियों ने उसका इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाते ही उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने ही बच्ची को अरशद से छुड़वाया था, क्योंकि वह जिंदा थी लेकिन अरशद उसे दफन करने जा रहा था। पड़ोसियों ने ही बच्ची को कब्रिस्तान में दफन कराया।
यह भी पढ़ें:‘मेरी बहनों को बेचना चाहते थे वो’; लखनऊ में 5 कत्ल करने वाले का कबूलनामा, वीडियो में किए खुलासे
पड़ोसियों ने बताई चौंकाने वाली बातें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरशद के पड़ोसी आफताब, इस्लाम और फातिमा ने बताया कि अरशद सनकी किस्म का इंसान था। वह अकसर पिता और परिवार के साथ लड़ाई करता था। वह न खुद किसी से बात करता था और न ही परिवार को किसी से बात करने देता था। उसे बहनों की शादी की परवाह भी नहीं थी। पूरा परिवार ही सनकी था। जरा-सी बात पर लड़ने और मारपीट करने लगता था। 12 दिन से परिवार गायब था। पड़ोसियों को बताया कि अजमेर जा रहे हैं, लेकिन लखनऊ पहुंचकर इतनी बड़ी वारदात कर दी।
पड़ोसी के साथ बिजली का मीटर लगाने को लेकर झगड़ा हुआ तो पूरे परिवार ने पड़ोसियों पर पत्थर बरसाए। पुलिस आई तो अरशद भाग गया। रात को पूरे परिवार को लेकर चला गया। अरशद कब घर आता था, कब जाता था, किसी को पता तक नहीं चलता था। अरशद दिल्ली में काम करता था, लेकिन अकसर अजमेर जाता रहता था। अरशद और पूरे परिवार के अजीबोगरीब व्यवहार के कारण ही पड़ोसी भी उनसे ज्यादा बात नहीं करते थे, क्योंकि परिवार जरा-सी बात पर भड़क जाता था।
यह भी पढ़ें:12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines