Andaman Girl Raped In UP: मेट्रोमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़का ढूंढना आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लखनऊ में अंडमान की एक लड़की की खौफनाक कहानी सामने आई है। लड़की के मुताबिक, प्रोफाइल मैच होने के बाद जब वह लड़के से मिलने पहुंची तो उसका गैंगरेप हुआ। लड़की पुलिस के पास पहुंची तो उसे थाने के चक्कर लगाने पड़े, जब न्याय की उम्मीद नहीं दिखी तो उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आत्मदाह वाला मेल भेजा, जिसके बाद मामला सामने आया।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडमान निकोबार की लड़की ने फीजियोथेरैपी का कोर्स किया है। इसके बाद वह नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश आ गई। यहां उसने भविष्य के बारे में सोचा और शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया। लड़की के मुताबिक, उसका प्रोफाइल एक लड़के से मैच हुआ। फिर दोनों की बातचीत हुई और मुलाकात भी हुई। आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की का गैंगरेप किया।
ये भी पढ़ें: ‘पत्नी को कैंसर है, दर्द से चिल्लाती है’, महिला को 12 सालों तक ‘टॉर्चर रूम’ में कैद रखने वाली खौफनाक कहानी
लड़की ने कहा- पुलिस रोज बुलाती और बिना ठोस कार्रवाई के मुझे भेज देती
पीड़िता ने कहा कि जब मामला दर्ज हुआ तो मुझसे घटनास्थल का लोकेशन मांगा गया, चूंकि मैं लखनऊ में नई थी, तो पुलिस मुझसे मैप बनवाने लगी। पुलिस रोज मुझे बुलाती थी और खानापूर्ति करके घर भेज देती थी। इस बीच मैंने कुछ सुराग पुलिस को दिया जिससे आरोपी तक पहुंच थोड़ी आसान हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उसने गलत नाम देकर मेट्रोमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी था। पीड़िता के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
पीड़िता बोली- मेरे अंडमान वाले घर तक पहुंचे आरोपी, पिता को दी धमकी
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसपर केस वापस लेने के दबाव बना रहे हैं। आरोपी उसके अंडमान वाले घर तक पहुंच गए थे। मेरे घर वालों को धमकाया और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उसने कहा कि मेरे अंडमान वाले घर का एड्रेस सिर्फ पुलिस के पास है, लेकिन इसके बारे में आरोपी को कैसे पता चला?
परेशान लड़की ने मुख्यमंत्री योगी को आत्मदाह वाली चिट्ठी लिखी
रिपोर्ट के मुताबिक, कोई ठोस कार्रवाई न होता देख, उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीएम हाउस के सामने आत्मदाह वाला ईमेल लिखा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। करीब 12 पुलिसकर्मी लड़की के घर पहुंचे और उसके घर के बाहर सुरक्षा का पहरा लगा दिया। मामले की जांच में जुटे जांचकर्ता SI राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से रेप का मामला दर्ज कराया गया है। अधिकारियों के आदेश के बाद लड़की के घर के बाहर सुरक्षा पहरा लगाया गया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines