CCTV footage Lucknow road accident: लखनऊ के महानगर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में एक तेज रफ्तार कार सड़क पर सामने से आते दो युवकों को रौंदते हुए नजर आ रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपी और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
महानगर पुलिस के अनुसार देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां दो लोग बुरी तरह घायलवस्था में पड़े मिले। दोनों को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मजदूर लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पेशे से माली था और दूसरा किसी अस्पताल में काम करता था।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
घटनास्थल पर जांच की गई तो हादसे का कोई चश्चमदीद नहीं मिला। आसपास खंगाला गया तो घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। फुटेज से पता चला कि एक कार ने दोनों युवकों को बुरी तरह कुचला है। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर पता कर आरोपी चालक का पता किया जा रहा है। घटनास्थल से दो किलोमीटर के दायरे में रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के फुटेज से जो फोटो मिली हैं उसे सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। कार चालक की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: 6 लोगों की जान लेने वाले गाजीपुर बस हादसे का असली सच आया सामने, कैसे लगी आग?
ये भी पढ़ें: गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी पर सरकार ने क्यों लगाया बैन? स्वास्थ्य मंत्री ने बताए रंग के नुकसान
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
18 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines