हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोलीं- वह बेकसूर

लखनऊ में रेस्टोरेंट कारोबारी शिव शर्मा की मौत के मामले में आरोपी इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है. श्रद्धा का दावा है कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी और वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं. वहीं, मृतक की मां ने ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
लखनऊ में रेस्टोरेंट कारोबारी शिव शर्मा की मौत के मामले में आरोपी इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है. CREDIT: SCREENGRAB

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेस्टोरेंट कारोबारी शिव शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है. घटना के बाद से फरार चल रहीं श्रद्धा ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि शिव की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने और जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है.

यह पूरा मामला लखनऊ के एक फ्लैट का है, जहां शुक्रवार को 28 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक शिव शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. घटना के बाद से श्रद्धा दुबे और उनकी बहन फरार चल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था.

सामने आए एक मिनट से ज्यादा के वीडियो में श्रद्धा ने कहा, “मैंने कुछ गलत नहीं किया है. शिव शर्मा के मामले में मैं साफ करना चाहती हूं कि यह हत्या नहीं, आत्महत्या थी. मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मेरी स्थिति को समझें. मेरा नाम किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से न जोड़ा जाए, उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है.” श्रद्धा ने यह भी कहा कि वह भागी नहीं हैं और पुलिस को पूरी सच्चाई बताएंगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : युवती ने Reel बनाने के लिए पहनी पुलिस की वर्दी, लखनऊ पुलिस ने भेजा जेल

दूसरी ओर, मृतक की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और सहयोगी आदिल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मां का आरोप है कि श्रद्धा पिछले चार महीने से उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी, उसके साथ मारपीट करती थी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी.शिकायत के मुताबिक, घटना वाली रात श्रद्धा ने फोन कर बताया था कि शिवा बालकनी से गिर गया है और ड्राइवर उसे अस्पताल ले जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

कौन है श्रद्धा दुबे?

श्रद्धा दुबे एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जो इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइफस्टाइल, रील्स और वीडियोज के जरिए पहचानी जाती है. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है. अपनी वीडियोज और रील्स के जरिए चर्चा में रहने वाली श्रद्धा अचानक विवादों के घेरे में आ गई है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola