---विज्ञापन---

‘बता तेरे कितने आशिक हैं?’, सनकी ने गर्लफ्रेंड को बीच बाजार चाकू से गोदा, भीड़ देखती रही…वो तड़पती रही

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के नीमच में एक लड़के ने बीच बाजार लड़की के ऊपर हमला कर दिया। लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने का प्रयास नहीं किया। बाद में लोगों को हमले के कारणों का पता लगा। पुलिस अब जांच में जुटी है। हमले की वजह काफी चौंकाने वाली है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के नीमच शहर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने बीच बाजार लड़की को चाकू से गोदना शुरू कर दिया। लेकिन भीड़ ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। 7 बार चाकू मारने के बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी चला गया। आरोपी वार करता रहा और कहता रहा कि बता तेरे कितने आशिक हैं? उसने कहा कि वो उसे प्यार में धोखा दे रही थी। पुलिस मौके पर आई और लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाया। दशहरा मैदान के पास गांधी वाटिका में युवक ने हमले को अंजाम दिया। सनकी आशिक ने चाकू से प्रेमिका पर वार किए।

यह भी पढ़ें:स्कूल में शूटआउट…नर्सरी के बच्चे ने क्लासमेट को मारी गोली, घर से छिपाकर लाया था गन

---विज्ञापन---

लड़की सड़क पर तड़पती रही और आरोपी उसे चाकू मारता रहा। भीड़ के बीच लड़की को कोसता रहा। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारदात का वायरल हो रहा है। आरोपी कुलदीप वर्मा केसरपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह एक छात्र राजनीतिक विंग से जुड़ा हुआ है। युवक ने लड़की के पेट, हाथ और पैरों पर वार किए हैं। हमले के बाद कई देर तक लड़की सड़क पर तड़पती रही।

चार लोगों के नाम बताए, बोला-इनके साथ चल रहा अफेयर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की-लड़की में पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद लड़के ने हमला किया। लड़की 20 साल की है, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का हमले के बाद भीड़ के सामने आसानी से फरार हो गया। इससे पहले उसने लोगों के सामने चार युवकों के नाम बताए। कहा कि ये उसकी महबूबा के आशिक हैं। वह उसको धोखा दे रही थी। वहीं, लड़की दर्द के मारे कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी हमले के बाद सीधे थाने गया। जहां सरेंडर कर दिया। लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने हमले की पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:साइबर ठगों के निशाने पर ये राज्य, हर घंटे 13 लोगों से ठगी; एक साल में उड़ा दिए 6500000000

यह भी पढ़ें:Hotspot ऑन न करने पर खोया आपा, पत्नी की गला काटकर हत्या; फिर बचने के लिए रचा ये ड्रामा

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2024 09:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola